Giridih News :पुलिस ने बरामद किया खोखा, जांच की तेज

Giridih News :बिरनी थाना क्षेत्र के पूरनानगर निवासी मजदूर नंदकिशोर माली (30) को गोली मारने की जांच पुलिस ने तेज कर दी है. अपराधियों ने बुधवार की शाम को नंदकिशोर को गोली मारी थी. गुरुवार को बगोदर सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम, बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, परसन थाना प्रभारी सुनील कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की.

इस दौरान अपराधियों के द्वारा युवक को मारी गयी गोली का एक खोखा बरामद किया. घटनास्थल पर खून का धब्बा भी मिला. खोखा को बिरनी थाना प्रभारी ने परसन ओपी प्रभारी सुनील कुमार को सौंप दिया. अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह पुलिस छापेमारी कर रही. जांच के दौरान घटनास्थल परसन थाना पाया गया, जिसके बाद परसन थाना प्रभारी प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई.

घटना के कारणों का नहीं चल रहा पता

अब तक पुलिस को घटना का कारण पता नहीं चल पाया है. मजदूर को अपराधियों ने गोली क्यों मारी यह चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जाता है कि नंदकिशोर धनवार के कोड़ाडीह के कौशर सीमेंट दुकान में मजदूरी करता था. बुधवार शाम साढ़े छह बजे सरिया राजधनवार मुख्य मार्ग पर परसन व बिरनी थाना की सीमा पर डबरी-बमबरी के पास अज्ञात अपराधियों ने मजदूर को चलती बाइक पर गोली मारकर घायल कर दिया. परसन ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक खोखा मिला है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को धर दबोचा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >