मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के 15 लोग घायल हो गए. घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया. इसमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. घायलों में मंटू कुमार दास (28 वर्ष), संतोष कुमार दास (26 वर्ष), भुनेश्वर दास (65 वर्ष), छेमी देवी (27 वर्ष), गुड़िया देवी (35 वर्ष), ललन दास (38 वर्ष), दीपक कुमार दास (26 वर्ष), सुदामा देवी (50 वर्ष), विकास दास (26 वर्ष), सुभाष दास (24 वर्ष), राधा देवी (58 वर्ष), गोविंद दास (27 वर्ष), मुन्ना दास (18 वर्ष), दामोदर दास 37 वर्ष व (बेबी देवी 60 वर्ष) शामिल हैं. इसमें गंभीर रूप से घायल मंटू, भुनेश्वर, गोविंद, मुन्ना व बेबी को बेहतर इलाज के गिरिडीह रेफर कर दिया गया. देवरी थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लाया गया. किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
Giridih News :बर्थ डे पार्टी में मारपीट में 15 लोग घायल
Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव में बुधवार की रात को बर्थ डे पार्टी में नाचने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मारपीट व रोड़ेबाजी हो गयी. घटना की सूचना पर देवरी के थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में मकडीहा पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को शांत करवायी.
