Giridih News :तीन अवैध आरा मिलों पर चला वन विभाग का बुलडोजर

Giridih News :सरिया प्रखंड के पूरनीडीह में गुरुवार को अवैध रूप से संचालित तीन आरा मिलों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान छापेमारी टीम ने अवैध रूप से स्थापित आरामिल, आरा हाथी व प्लेटफार्म को जेसीबी मशीन से समूल उखाड़कर नष्ट कर दिया.

साथ ही स्थल पर चार लाख रुपये से अधिक के उपस्कर आरा हाथी, डीजल इंजन, प्लेटफॉर्म, चक्का, विभिन्न प्रजाति के बोटा व चिरान को जब्त किया गया. जब्त सामग्रियों को ट्रैक्टरों से वन परिसर कार्यालय सरिया के प्रांगण में लाकर रखा गया.

पांच लोगों के खिलाफ किया गया मामला दर्ज

टीम का नेतृत्व कर रहे बगोदर के वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अवैध आरा मिलों के खिलाफ की गयी छापेमारी एवं जब्ती में आरा मिल संचालक भरकट्टा के अशोक राणा व मनोज यादव, पूरनीडीह के बंधन महतो, बालो हेंब्रम व किशुन मांझी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत वन मुकदमा दर्ज किया गया है. श्री कुमार ने बताया कि हजारीबाग पूर्वी के वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार चोरी-छिपे चल रहे अवैध आरा मिलों पर छापेमारी कर आरा मिल को बुलडोजर से ध्वस्त कर जमा की गयी लकड़ी और अन्य सामग्री जब्त कर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

इनकी रही

उपस्थिति

छापेमारी में प्रक्षेत्र के प्रभारी वन परिसर पदाधिकारी अंशु कुमार, बगोदर के प्रभारी वनपाल डीलो रविदास, प्रभारी वनपाल संजीत रविदास, प्रधान वनरक्षी कुंदन कुमार दास, सोमनाथ मोदक, देवनारायण दास, सुमित रंजन, विशाल कुमार, नंदकिशोर दास, सुदीप गंझु, सुनील यादव, आनंद प्रजापति, विनोद कुमार एवं जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे.

.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >