Giridih News :चोरी के सामान बेचने की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

Giridih News :गावां के एक सोना-चांदी व बर्तन दुकान में तिसरी पुलिस ने गावां पुलिस के सहयोग से मंगलवार को छापेमारी की. गौरतलब है कि सोमवार को तिसरी के बरवाडीह पंचायत में तीन घरों से चोरी की वारदात हुई थी जहां सोना-चांदी, नगदी समेत बेशकीमती सामानों की चोरी हुई थी.

गावां के एक सोना-चांदी व बर्तन दुकान में तिसरी पुलिस ने गावां पुलिस के सहयोग से मंगलवार को छापेमारी की. गौरतलब है कि सोमवार को तिसरी के बरवाडीह पंचायत में तीन घरों से चोरी की वारदात हुई थी जहां सोना-चांदी, नगदी समेत बेशकीमती सामानों की चोरी हुई थी. मामले में तिसरी पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी किये गये सामान को गावां के सोना-चांदी दुकान में बेचा गया है. सूचना के बाद तिसरी पुलिस ने गावां थाना पुलिस के सहयोग से एक दुकान में सर्च अभियान चलाकर संचालक से पूछताछ की. हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >