Giridih News:फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Giridih News:बगोदर थाना कांड संख्या 49/24 के आरोपी सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड़ निवासी विक्की साव के घर बगोदर पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार चिपकाया. इसके माध्यम से उसे आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी गयी है.

सरिया.

बगोदर थाना कांड संख्या 49/24 के आरोपी सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड़ निवासी विक्की साव के घर बगोदर पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार चिपकाया. इसके माध्यम से उसे आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी गयी है. समयावधि में सरेंडर नहीं करने पर उसके घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. इश्तेहार की एक कॉपी पंचायत सचिवालय केसवारी के मुख्य द्वार पर भी चिपकायी गयी है. सरिया एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि बगोदर थाना क्षेत्र के जमुआरी में छह अप्रैल को कुलदीप सिंह पर फायरिंग की हुई थी. कुलदीप को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था, जहां 21 मई को उसकी मौत हो गयी थी. इस मामले में सरिया थाना क्षेत्र की मंदरामो पश्चिमी पंचायत के औरवाटांड़ के विक्की साव पर मामला दर्ज कराया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >