Giridih News :पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Giridih News :कुरमी/कुड़मी समाज द्वारा 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन को लेकर शुक्रवार की शाम पुलिस ने अनुमंडल कार्यालय परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया.

मार्च बेरमो मोड़, बस स्टैंड होते हुए पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचा. प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता व एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने जवानों को आवश्यक कई निर्देश दिये. डुमरी के सीओ शशिभूषण वर्मा, पीरटांड़ के सीओ ऋषिकेश मरांडी, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, डुमरी व निमियाघाट थाना प्रभारी प्रणीत पटेल व सुमन कुमार सदलबल उपस्थित थे. इसके पूर्व प्रभारी एसडीएम, एसडीपीओ तथा डुमरी व पीरटांड़ के सीओ दंडाधिकारीयों के साथ ब्रीफिंग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >