Giridh News :रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया बाइक मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश

Giridh News : रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ मुफस्सिल इलाकों में बाइक मार्च निकाला गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर नजर आये.

शहर के बड़ा चौक से शुरू बाइक मार्च विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होते हुए आगे बढ़ा. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आम लोगों से शांति एवं सहयोग बनाये रखने की अपील की. एसडीपीओ ने बताया कि रामनवमी को लेकर गिरिडीह पुलिस पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान लगातार बाइक मार्च और गश्ती के जरिये असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. बाइक मार्च में डीएसपी टू कौसर अली, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई संजय कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे.

सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसडीओ

रामनवमी में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बुधवार को डुमरी अनुमंडल कार्यालय सभागार में क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस की संयुक्त बैठक की हुई. एसडीओ संतोष गुप्ता व एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने सभी को उनके दायित्वों का बोध करायी. रामनवमी को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने में पूरी मुस्तैदी और सक्रियता निभाने के निर्देश दिया गया. बताया गया कि सभी चौक चौराहों, अखाड़ा मिलन स्थल व रूट के आसपास स्थित घरों की छतों का ड्रोन कैमरा से जायजा लिया जायेगा. एसडीओ ने कहा गया कि सौहार्द बिगाड़ने एवं शांति भंग करनेवाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. मौके पर डुमरी के सीओ शशिभूषण वर्मा, पीरटांड़ के बीडीओ मनोज मरांडी व सीओ ऋषिकेश मरांडी, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, निमियाघाट व डुमरी थाना प्रभारी सुमन कुमार व प्रणीत पटेल सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उपस्थित थे.

भ्रम फैलानेवाले व्यक्तियों को चिह्नित करने की अपील

रामनवमी को लेकर बुधवार को तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार ने प्रखंड के पत्रकारों के साथ बैठक की. कहा गया कि सोशल मीडिया में किसी तरह की अफवाह ना हो. किसी भी तरह का भ्रम फैलानेवाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें ग्रुप से बाहर करें. थानेदार ने पत्रकारों से रामनवमी के जुलूस में शामिल होकर सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. मौके पर एके सिन्हा, अजय प्रजापति, संजीत सिन्हा, मनोज लाल, रंजन बरनवाल, चंदन भारती, पिंटू मोदी, नितेश सिन्हा, संजीत प्रजापति आदि उपस्थित थे.

गांडेय में एसडीपीओ ने किया फ्लैग मार्च का नेतृत्व25 गिरिडीह3-फ्लैग मार्च में शामिल एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व अन्य.

गांडेय. रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न तरीके से मनाने को लेकर मंगलवार की रात सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में गांडेय पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च गांडेय थाना से शुरू होकर मोहदा मोड़, गांडेय बाजार, भयहरण मंडा होते हुए गांडेय प्रखंड परिसर पहुंचा. फ्लैग मार्च में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से क्षेत्र का जायजा लिया. एसडीपीओ ने कहा कि रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. ड्रोन कैमरे से खाड़ा के रूट का भौतिक सत्यापन कर रही है. पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है. मार्च में इंस्पेक्टर कमाल खान, गांडेय व अहिल्यापुर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह व गुलाम गौस हुस्सामी समेत जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >