Giridih News :वाहन जलाने की घटना को ले पुलिस अलर्ट

Giridih News :झारखंड-बिहार की सीमा पर बिहार के चकाई प्रखंड की बोंगी पंचायत के पूर्व मुखिया कृष्णा मंडल का वाहन जलाये जाने के मामले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है.

झारखंड-बिहार की सीमा पर बिहार के चकाई प्रखंड की बोंगी पंचायत के पूर्व मुखिया कृष्णा मंडल का वाहन जलाये जाने के मामले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है. पूर्व मुखिया के सिलेरियो चारपहिया वाहन के अज्ञात अपराधियों द्वारा जलाने की घटना के बाद शुक्रवार को भेलवाघाटी थाना और गुनियाथर ओपी के पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल के जवान अलर्ट मोड में दिखे. भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बोंगी पंचायत के करुवापत्थर मोड़ के पास पूर्व मुखिया के चारपहिया वाहन में आगजनी की घटना के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सीमांत क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है. दूधपनियां-चौकी मोड़, सीताकोहबर-गरही रोड, लोही-हरकुंड रोड, तेतरिया-चिरुडीह रोड तथा बुधुवाडीह मोड़ के पास वाहनों की जांच कर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है. बताया कि पुराने मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की भी धरपकड़ का अभियान चल रहा है. मौके पर गुनियाथर ओपी प्रभारी श्रीकांत कुमार, भेलवाघाटी थाना के एएसआई धर्मेंद्र सिंह सहित कई जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >