Giridih News :अखाड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

Giridih News :मुहर्रम के मौके पर सोमवार को बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा स्थित कर्बला के मैदान में अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड के कई गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद थे.

मुहर्रम के मौके पर सोमवार को बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा स्थित कर्बला के मैदान में अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड के कई गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस दौरान खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, कांग्रेसी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव हसनैन आलम, मो शहनवाज अंसारी सहित अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया. नेताओं ने कहा कि आपस में भाईचारे के साथ संगठित होकर रहना है. आपस में सभी गिला-शिकवा को भुलाकर प्रेम संबंध बनाये रखना है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीमों को आयोजन समिति ने सम्मानित किया गया. मौके पर कांग्रेस नेता मो जैनुल अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >