Giridih News :गिरिडीह कॉलेज में चला प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान

Giridih News :गिरिडीह कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के द्वारा आयोजित विशेष शिविर के पांचवें दिन बुधवार को कॉलेज परिसर में प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान चलाया गया.

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोग्राम ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया. अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने परिसर में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर स्वच्छता अभियान चलाया और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक किया.

स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

स्वयंसेवकों ने स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया. अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति छात्रों में जिम्मेदारी का भाव दिखा. इसी क्रम में विशेष शिविर के तहत एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया. इसमें कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो नयन कुमार सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सशक्त बनाना विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और बजट के माध्यम से युवाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा तय होती है. उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा, रोजगार और नवाचार की महत्ता पर भी प्रकाश डाला. कार्यक्रम के अंत में प्रोग्राम ऑफिसर डीके वर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >