Giridih News :कपिलो पंचायत में सड़क के दोनों किनारे शुरू हुआ पौधरोपण

Giridih News :बिरनी प्रखंड की राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत पंचायत कपिलो में सड़क किनारे वन विभाग पौधरोपण कर रहा है. मुखिया मुकेश यादव की पहल पर पौधे लगाये जा रहे हैं. अलग-अलग प्रजाति के एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है.

एक हजार पौधे लगाने का है लक्ष्य, वन विभाग देखरेख भी करेगा बिरनी प्रखंड की राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत पंचायत कपिलो में सड़क किनारे वन विभाग पौधरोपण कर रहा है. मुखिया मुकेश यादव की पहल पर पौधे लगाये जा रहे हैं. अलग-अलग प्रजाति के एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है. मुखिया मुकेश यादव, वनरक्षी बीरेंद्र प्रसाद, अबोध महथा, पेयजल व स्वच्छता विभाग के सांसद प्रतिनिधि सूरज कुमार मोदी ने बुधवार को इसकी शुरुआत की. मुखिया ने बताया कि वन विभाग के डीएफओ से लगातार प्रयास करने के बाद कपिलों पंचायत में सड़क के दोनों किनारे लगभग 8 से दस किलोमीटर में अलग अलग प्रजाति के पौधे रोपे जा रहे हैं. सड़क किनारे पौधा लगने पंचायत में पर्यावरण स्वच्छ रहेगा. विन विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक हजार पौधाें की सुरक्षा के लिए गेभियन लगाया जायेगा. मुख्य रूप से कदम, गुलमोहर, काजू, छतवन, कटहल, जामुन, गूलर, सागवान, मोहगनी, शीशम, प्लेटोफार्म का पौधा लगाया जा रहा है. पौधा लगने के बाद पंचायत की खूबसूरती बढ़ जायेगी. पौधों की देखभाल वन विभाग करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >