जगह-जगह कचरे का ढेर, पैदल चलना हुआ मुश्किल

सफाई कर्मियों का कहना है कि बार-बार आश्वासन देने के बाद भी राज्य सरकार ने उनकी मांगों की पूर्ति नहीं कर रही है. जब तक उन लोगों की मांगों की पूर्ति नहीं की जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

छह सूत्री मांगों को लेकर झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन की हड़ताल छठे दिन बुधवार को भी जारी है. हड़ताल के कारण एक ओर जहां नगर निगम कार्यालय का कामकाज ठप है, वहीं दूसरी ओर साफ-सफाई अभियान बाधित हो गया है. नगर निगम के कर्मचारी कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष बैठकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. सफाई कर्मियों का कहना है कि बार-बार आश्वासन देने के बाद भी राज्य सरकार ने उनकी मांगों की पूर्ति नहीं कर रही है. जब तक उन लोगों की मांगों की पूर्ति नहीं की जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. हड़ताल के कारण नगर निगम क्षेत्र के पचंबा, बिशनपुर, बोड़ो, अलकापुरी, भंडारीडीह, शास्त्रीनगर, चैताडीह, कचहरी रोड. पंजाबी मोहल्ला, अरगाघाट, बक्शीडीह, बरगंडा, मकतपुर, गद्दी मोहल्ला, बाभनटोली, बरवाडीह, कोलडीहा, जेपी चौक सहित अन्य क्षेत्र में कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है. मुख्य सड़कों के अलावा मुहल्लों की सड़कों के अगल-बगल गंदगी बढ़ती जा रही है. इससे लोगों को पैदल चलवा मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे के कारण दुर्गंध से जीना मुश्किल हो गया. मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है. हड़ताल पर नगर निगम के लखन शर्मा, अभिषेक, लखन हरिजन, प्रदीप सिन्हा, नीतू देवी, अशोक कुमार, गोपाल, संदीप सहित सभी कर्मचारी डटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >