Giridih News :पारिवारिक विवाद में मारपीट, सास-बहू घायल

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परातडीह गांव में पारिवारिक विवाद में मारपीट हो गयी. इसमें एक महिला और उसकी गर्भवती बहू घायल हो गयी. पीड़िता जुलेखा खातून ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगायी है.

जुलेखा ने कहा है कि उसके बड़े पुत्र चरकू उर्फ शम्सुद्दीन व बड़ी बहू आजादी खातून उर्फ रानी के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है. आरोप है कि दोनों अक्सर गाली-गलौज करते हैं और मारपीट पर उतारू रहते हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके नाम से बने दो कमरे के पक्के मकान पर बेटे-बहू ने जबरन कब्जा कर लिया है. उसे घर में रहने से रोका जा रहा है.

बेटे ने किया विकेट से

हमला

आरोप लगाया कि बेटे ने विकेट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और आंख के ऊपर गंभीर चोट आयी. हंगामा देख बीच-बचाव करने आयी छोटी बहू जुबैदा खातून, जो गर्भवती है, उसके साथ भी मारपीट की गयी. इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी बेटे और बहू ने जान से मारने की धमकी दी. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >