Giridih News :मुहर्रम को लेकर पचंबा थाना में शांति समिति की बैठक

Giridih News :मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को पचंबा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक गुई. अध्यक्षता डीएसपी-टू कौसर अली ने की. उन्होंने पर्व के दौरान शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लोगों से सहयोग की अपील की.

मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को पचंबा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक गुई. अध्यक्षता डीएसपी-टू कौसर अली ने की. उन्होंने पर्व के दौरान शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लोगों से सहयोग की अपील की. बैठक में पचंबा सर्किल इंस्पेक्टर मंटू कुमार और थाना प्रभारी राजीव कुमार भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाना सभी की जिम्मेदारी है. जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से ही निकालेगा. किसी भी परिस्थिति में मार्ग परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जायेगी. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. थाना प्रभारी ने समस्या या विवाद होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की बाद कही. मौके पर मुखिया सबीर अंसारी, पूर्व वार्ड पार्षद सिराज अंसारी, हारुण रशीद, निर्मल वर्मा, मुखिया मेहताब मिर्जा, जिप सदस्य अनवर अंसारी, चांद अंसारी, अजय साहू, मो असलम, मो साकीर, मो कमरूद्दीन, मो जाकीर, पवन कंधवे, सदानंद वर्मा, वार्ड सदस्य प्रवीण कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >