Giridih News : अस्पताल में मरीज की मौत, हंगामा

Giridih News : इलाज में लापरवाही का आरोप

Giridih News : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित क्रेसेंट नर्सिंग होम में बुधवार रात इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गयी. इसके बाद मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए क्लिनिक परिसर में जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार देवरी थाना क्षेत्र के बुढ़ियासारे गांव निवासी जोसेफ हांसदा (50) को एपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाने के इलाज के लिए डॉ बी हेंब्रम के क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. हालांकि देर रात 10 बजे तक क्लिनिक परिसर में हंगामे की स्थिति बनी हुई थी. मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है, मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >