Giridih News :उपायुक्त को सामूहिक प्रतिवेदन देंगे पंचायत सचिव

Giridih News: झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ जिला शाखा गिरिडीह की बैठक रविवार को महासंघ भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार सिंह ने की. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत सचिव उपस्थित थे. जिला मंत्री राजकिशोर साहू ने मासिक प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष मो मोबिन ने आय-व्यय का ब्योरा दिया. सदस्यों ने संगठन मजबूती को लेकर कई सुझाव दिये.

झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की बैठक में संगठन मजबूती पर जोरझारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ जिला शाखा गिरिडीह की बैठक रविवार को महासंघ भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार सिंह ने की. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत सचिव उपस्थित थे. जिला मंत्री राजकिशोर साहू ने मासिक प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष मो मोबिन ने आय-व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया. सदस्यों ने संगठन मजबूती को लेकर कई सुझाव दिये.

कार्य में हो रही परेशानी पर चर्चा

बैठक में पंचायत सचिवों की सुरक्षा व सरकारी योजनाओं में ईमानदारीपूर्वक कार्य करने में हो रही कठिनाइयों पर भी चिंता प्रकट की गयी. बताया गया कि कतिपय जनप्रतिनिधि के दबाव के कारण नियमानुसार योजना के कार्यान्वयन में कठिनाई हो रही है. मामले से जिला प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त को सामूहिक प्रतिवेदन देने पर भी सहमति बनी. संघ-महासंघ के पदाधिकारियों को राज्य सरकार के परिपत्र के अनुसार कार्य अवस्था में स्थानांतरण रोक संबंधी लाभ जिले में जारी रखने की मांग की गयी. महासंघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा के स्थानांतरण आदेश को रद्द करने की मांग की गयी.

सरकारी योजना के कार्यान्वयन के लिए नहीं मिल रहा उचित माहौल

राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में क्षेत्रीय कर्मियों को सरकारी योजना के कार्यान्वयन में उचित माहौल नहीं मिलता है. इसकी जानकारी जिला प्रशासन समेत राज्य सरकार को है. फिर भी कतिपय त्रुटि के कारण इन कर्मियों को दंडित किया जाता है, जो दुख का विषय है. श्री सिंह ने तमाम क्षेत्रीय कर्मियों से आह्वान किया कि जब तक आप संगठित नहीं होंगे, तब तक क्षेत्रीय कर्मियों के सम्मान की रक्षा मुश्किल है. कहा कि तीन क्षेत्रीय संगठन पंचायत सचिव संघ, राजस्व उप निरीक्षक संघ और जनसेवक संघ के जिला पदाधिकारियों की सामूहिक बैठक 14 सितंबर को महासंघ भवन में होगी. बैठक में तीनों क्षेत्रीय कर्मी संगठन के ग्रेड पे, वेतन विसंगति को दूर करने की मांग प्रमुखता से रखी जायेयी. अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मुख्य संरक्षक रूपलाल महतो, महासंघ के जिलाध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा ने भी संबोधित किया. मौके पर दिनेश्वर कुमार हाजरा, नुनूलाल रविदास, रामचंद्र प्रसाद वर्मा, संखैय किस्कू, लक्ष्मण प्रसाद, विजय प्रसाद, संदीप कुमार पंडित, उमेश कुमार, राजकुमार पासवान, केदार बैठा, अनुज कुमार, मो कलीम, इंद्रजीत महतो, रामप्रसाद वर्मा, अमीर लाल बैठा, गणेश कुमार, अरुण वर्मा, संजीत बर्णवाल, मुकेश मंडल, सोनू कुमार रजक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >