कभी इलाके की पहचान था पंपू तालाब, अब गंदगी और झाड़ियों के बीच सिमटता जा रहा अस्तित्व

रेल लाइन विस्तार के दौरान सिमटा तालाब, अब सफाई के अभाव में अस्तित्व पर संकट. ग्रामीणों ने रेल प्रशासन से सौंदर्यीकरण की मांग की

गांडेय और बेंगाबाद की सीमा पर स्थित रेलवे का चर्चित पंपू तालाब इन दिनों गंदगी और झाड़ियों से पट गया है. विभागीय स्तर पर साफ-सफाई नहीं होने और लगातार अनदेखी के कारण तालाब का अस्तित्व खतरे में है.

आसपास के कई गांवों के लिए है खास

जानकारी के अनुसार, आजादी से पहले निर्मित यह तालाब आसपास के बंधाबाद, महेशमुंडा, रघेडीह, बैदा डीह और बड़कीटांड़ समेत कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है. ग्रामीण यहां स्नान करने के अलावा विभिन्न पूजा-अनुष्ठानों के दौरान प्रतिमाओं का विसर्जन भी करते हैं. कभी इलाके की पहचान रहा यह तालाब अब बदहाली की तस्वीर बन गया है.

घास व झाड़ियों से पटा महेशमुंडा पंपू तालाब

सफाई नहीं होने से घास और झाड़ियां उग आयीं

स्थानीय लोगों के अनुसार, कोडरमा-गिरिडीह रेल लाइन के विस्तार के दौरान तालाब के एक हिस्से की भराई कर दी गयी. इसके बाद इसका क्षेत्रफल लगातार सिमटता गया. समय पर गाद की सफाई नहीं होने से तालाब में घास और झाड़ियां उग आयीं. जगह-जगह गंदगी जमा होने से इसकी स्थिति और खराब हो गयी है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर जलजमाव; महाराणा प्रताप चौक पर फंसी SDM की गाड़ी

सौंदर्यीकरण के नाम पर खानापूर्ति

ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का कहना है कि रेल विस्तार के दौरान तालाब की भराई का विरोध किया गया था. बाद में सौंदर्यीकरण के नाम पर खानापूर्ति की गयी, लेकिन गाद और गंदगी की समुचित सफाई नहीं हुई.

प्रशासन से सफाई की मांग

लोगों ने रेल प्रशासन से पंपू तालाब की तत्काल सफाई, गाद हटाने और समुचित सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है, ताकि इस ऐतिहासिक जलस्रोत का अस्तित्व बचाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samsul ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >