Giridih News :पडरिया-औरवाटांड़ सड़क का नहीं हुआ कालीकरण, परेशानी

Giridih News :बिरनी व राजधनवार प्रखंड को जोड़नेवाली पडरिया पथलडीहा सीमा से औरवाटांड़ को जोड़ने वाली सड़क का आज तक कालीकरण नहीं हुआ है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है.

सड़क का कालीकरण नहीं होने के कारण आम दिनों में लोग जैसे-तैसे आना-जाना कर लेते हैं, लेकिन बारिश होने पर काफी परेशानी होती है. ट्रैक्टर या बड़े मालवाहक वाहन के आने-जाने से कच्ची सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गये हैं. पारिश से इन गड्ढों में पानी भर जाता है. पानी भरने से गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता है. इसमें फंसकर बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं. कई बार तो ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन भी फंस जाते हैं.

बारिश होने पर पैदल चलना भी मुश्किल

बरसात में सड़क पैदल चलने लायक नहीं रहती है. इस सड़क से नावागढ़चट्टी, कुबरी, करगाली, मरकच्चो, कोडरमा, घोड़थंबा, बरियारडीह, कुबरी के लोग करते हैं. यह सड़क कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग से भी जुड़ता है. इसके कारण सड़क पर हमेशा आवाजाही लगी रहती है.

क्या कहते हैं आरइओ के एसडीओ

आरइओ के एसडीओ सुरेश पासवान ने कहा कि सड़क के कालीकरण को लेकर सूची बनाकर विभाग को भेजा जायेगा.स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्यवाही शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >