Giridih News :देवरी सीएचसी में आउटसोर्सिंग कर्मी धरना पर बैठे

Giridih News :समय पर मानदेय नहीं मिलने से परेशान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.

समय पर मानदेय नहीं मिलने से परेशान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में शनिवार को सीएचसी में कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कर्मी अस्पताल के सामने धरना पर बैठ गये. कर्मियों ने कंपनी के संचालक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व सीएस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया गया. साथ ही नियमित रूप से प्रत्येक माह मानदेय की राशि का भुगतान करने की मांग की. कर्मियों ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी बालाजी व शिवाजी के तहत सीएचसी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब टेक्नीशियन, ड्रेसर, सफाई कर्मी, एएनएम व एमएसडब्ल्यू के पद पर 45 कर्मी कार्य कर रहे हैं. अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. इससे परेशानी हो रही है. बताया कि कंपनी तीन-चार माह में एक बार भुगतान करती है, तो एक महीने के मानदेय में कटौती कर ली जाती है. इपीएफ, बोनस आदि का लाभ भी नहीं मिल रहा है. कहा कि मांग पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. मौके पर दिनेश वर्मा, नौशाद अंसारी, मिथिलेश यादव, लीलावती देवी, विजय मंडल, बबली कुमारी, गुड़िया देवी, कृति, करुणा हांसदा, फूल कुमारी, खुशबू देवी, रोसा हेंब्रम, सबीना मुर्मू, पुष्पा बेसरा, अनिता टुडू, राजकुमारी, मोनिका कुमारी, अनीता मरांडी, सुजीत पासवान, गणेश रजवार, अशोक यादव, प्रेमलता देवी, यशोदा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >