Giridih News :मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर व बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन

Giridih News :बरमसिया गिरिडीह चिल्ड्रन पार्क में इंस्टीट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड गिरिडीह ने रविवार की सुबह मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर व बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया. नेतृत्व दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी बरमसिया ने किया.

बरमसिया गिरिडीह चिल्ड्रन पार्क में इंस्टीट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड गिरिडीह ने रविवार की सुबह मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर व बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया. नेतृत्व झारखंड द्वारा मान्यता प्राप्त दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी बरमसिया ने किया. इसमें अयांस श्रीवास्तव, सोनम कुमारी, कार्तिक कुमार, अथर्व आर्या, श्रेयांष गुप्ता, मान्या जयसवाल, वर्षा कुमारी, आरुष श्रीवास्तव, सुप्रिया वर्मा, रिदित कुमार, अनशुमन कुमार व प्रिंस कुमार को येलो बेल्ट, निक्की कुमारी, अवेंजलिन, कुमार शशांक, आर्या मिश्रा, दर्पण श्रीवास्तव, दिव्यांस श्रीवास्तव व मयंक यादव को ओरेंज बेल्ट तथा हिमानी घोष व दिव्यांका श्रीवास्तव को ग्रीन बेल्ट मिला. मौके पर इंस्टीट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड के जेनरल सेक्रेटरी इबरार कुरैशी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >