Giridih News :अग्रसेन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन

Giridih News :अग्रवाल समाज गिरिडीह ने सोमवार को अग्रसेन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया. शुरुआत महाराजा अग्रसेन की पूजा के साथ हुई. उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ.

उद्घाटन के बाद बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के 35 से अधिक बच्चे- बच्चियों ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किये. सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का आकर्षण महिलाओं के लिए आयोजित गेम शो गेसिंग द नंबर रहा. इसमें सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. सही नंबर गेस कर उपहार पाने वाली महिलाएं काफी खुश नजर आयीं. अंत में आर्थिक सहयोगकर्ताओं के बीच लक्की ड्रा कराया गया. इसमें 11 लक्की विजेताओं का चयन कर उपहार दिया गया. संचालन अध्यक्ष अरविंद कुमार व शालिनी अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन सचिव प्रमोद अग्रवाल ने किया. सफल बनाने में विजय लाल, अनिल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रंजीत मोदी, अजित मोदी व डॉ प्रभात अग्रवाल आदि ने अहम भूमिका निभाई. मौके पर गणेश अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, कृष्णनंदन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, डॉ संजय अग्रवाल, अनिरुद्ध अग्रवाल, उमेश अग्रवाल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >