Giridih News :एनीमिया की रोकथाम को ले सेमिनार का आयोजन

Giridih News :पारसनाथ कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग ने शनिवार को एनीमिया की रोकथाम विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य मनोज मिश्रा व नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ मधु जायसवाल ने किया.

प्राचार्य मनोज मिश्रा ने कहा कि एनीमिया आज की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, खासकर महिलाओं और किशोरियों में इसके प्रति जागरूक करवा जरूरी है. ताकि, समय रहते इसके निदान और उपचार की दिशा में कदम उठाया जा सके. डॉ मधु जायसवाल ने कहा कि एनीमिया केवल एक शारीरिक कमजोरी नहीं, बल्कि यह सामाजिक और पोषण संबंधी असंतुलन का संकेत है. महिलाओं, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में इसकी समस्या अधिक देखी जाती है. यह भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती हैं. हमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन-बी12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार को अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए.

जागरूकता से ही बीमारी खत्म होगी

साथ ही जनजागरूकता और समय पर जांच से इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि गृह विज्ञान विभाग समय-समय पर ऐसे जनहित से जुड़े विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि छात्र-छात्राएं न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि सामाजिक रूप से भी सजग बनें. अन्य वक्ताओं ने एनीमिया के कारण, लक्षण, और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की. मौके पर डॉ शशि भूषण यादव, गौतम सिंह, योगेश यादव, संगीता कुमारी, उमा पांडेय, प्रियंका कुमारी, यशवंत सिन्हा सहित कई शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >