Giridih News :महानवमी पर कन्या पूजन व हवन का आयोजन

Giridih News :चैती दुर्गापूजा को लेकर भक्ति की बयार बह रही है. शुक्रवार को नवमी में कन्या पूजन व हवन हुआ. भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ दुर्गामंडप के प्रागंण में हवन किया.

सुबह से ही मंडप में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मौके पर महिलाओं व पुरुषों ने भक्तिभाव के साथ मां दुर्गे की पूजा अर्चना की. बनियाडीह एवं सेंट्रलपिट में पूजा के बाद आरती हुई. इसके बाद भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया. पूरा माहौल भक्तिमय है.

भक्तों ने किया मां दुर्गा का दर्शन, सुख, शांति व समृद्धि की कामना की

श्रद्धालुओं ने पूजा कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह शहरी क्षेत्र के अलावा कोयलांचल क्षेत्र के दुर्गा मंडप पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा की. उन्होंने शहरी क्षेत्र समेत बनियाडीह स्थित मनोज सिंह के आवास में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कर भोग प्राप्त किया. मौके पर टुन्ना सिंह, दिलीप रजक आदि मौजूद थे.

कोयलांचल क्षेत्र के बजरंगबली के मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर उमड़ी भीड़

कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम के साथ रामनवमी मनायी गयी. क्षेत्र के बजरंगबली मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. लोग अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचें और बजरंगबली की पूजा की. यहां ध्वजा का संकल्प कराया गया. श्रद्धालुओं ने ध्वजा को बजरंगबली मंदिर सहित अपने-अपने घरों में भी लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >