Giridih news :बिहार विस चुनाव को ले सीमावर्ती क्षेत्र में चला ऑपरेशन क्लीन

Giridih news :बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गयी है. झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है. खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में तिसरी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बिहार चुनाव को प्रभावित ना कर सके.

ऑपरेशन क्लीन के तहत एसडीपीओ और तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार को तिसरी और बिहार की सीमा से सटे इलाकों खटपोक, केंदुआ, कानीचिहार और गजवाकुरा सहित कई गांवों में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की. साथ ही संदिग्ध और आपराधिक तत्वों की पहचान कर निगरानी बढ़ा दी है. पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान झारखंड से पैसे या शराब की कोई अवैध खेप बिहार ना भेजी जा सके, इसके लिए सीमावर्ती इलाकों में चौकसी और वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है. बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलि, हाइअलर्ट पर है. सीमावर्ती इलाकों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

इधर, सरौन में की गयी वाहनों की जांच

बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड-बिहार की सीमा पर सरौन बोर्डर के समीप गिरिडीह पुलिस ने अंतरप्रांतीय चेकपोस्ट बनाया गया है. चेकपोस्ट में तैनात देवरी थाना की पुलिस बोर्डर पर वाहनों के आवागमन पर निगरानी रखी जा रही है. देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की जांच की जा रही है. शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर रिशू सिन्हा के नेतृत्व में वाहनों की जांच हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >