योजना के तहत शिविर में घसकरीडीह पंचायत के नारायणपुर, गरही व महतोधरान गांव के लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से आच्छादित करने के लिए आवेदन लिया जाना था, लेकिन कैंप का प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण सीमित संख्या में ही लोग पहुंचे.
30 लोगों को मिला लाभ
पशुपालन विभाग ने 10 लोगों के बीच दवा का वितरण किया गया. 10 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया. साथ ही 10 की सिकल सेल एनीमिया की जांच हुई. कैंप में आपूर्ति पदाधिकारी विवेक कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सन्नी कुमार, अंचल निरीक्षण पंकज कुमार, सीएचओ बलदेव राम जांडू, मुखिया शांति किस्कू आदि मौजूद थे. इस संबंध में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एसके पोद्दार ने बताया कि कैंप में कोई आवेदन प्राप्त नहीं मिला, लेकिन कैंप लोगों का उपचार हुआ और योजनाओं का लाभ लेने को लेकर जागरूक किया गया.
