Gridih News : संस्कार व संगति को संभालकर चलना चाहिए : मुकुल कृष्ण जी

Gridih News : गांडेय प्रखंड के कोयरीडीह में चल रहा नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ

Gridih News : प्रतिनिधि, गांडेय. प्रखंड के कोयरीडीह में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर प्रतिदिन रात में कथावाचन जारी है. वृंदावन से आये अंतरराष्ट्रीय कथावाचक मुकुल कृष्ण जी महाराज के कथावाचन से श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं. बुधवार की रात उन्होंने वृंदावन के बारे में कहा कि जो रज (प्रेम) से जुड़कर रहा है वही बृजवास कर पायेगा, पर जो राजा बनकर जायेगा वह गिर जायेगा. वृंदावन में ज्ञान व वैराग्य नहीं चलता है. यहां न योगी, न रोगी जो मिलेगा वह प्रेम का वियोगी मिलेगा. कहा कि संस्कार व संगति दोनों को संभालकर चलना चाहिए.

यज्ञ की रक्षा से प्रकृति की रक्षा :

कथावाचक मुकुल कृष्ण जी महाराज ने कहा कि शतचंडी महायज्ञ के आयोजन से शत्रुओं व राक्षसी सोच का दमन होता है. जहां यज्ञ होता है वहां आसपास का वातावरण शुद्ध होता है. यज्ञ में गौ माता का विशेष महत्व होता है. गाय के एक चमच घी की आहुति से एक सौ टन ऑक्सीजन की उत्पत्ति होती है. इसका सार यह है कि गाय की रक्षा होगी तो यज्ञ की रक्षा होगी, यज्ञ की रक्षा होगी तो प्रकृति की रक्षा होगी और प्रकृति की रक्षा होगी तो मानव जीवन की रक्षा होगी. उन्होंने कहा कि शतचंडी यज्ञ सात दिनों का होता है. सभी सातों दिनों का अपना महत्व होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >