Gridih News : बाइक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

Gridih News : धनवार-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर बिशनपुर के पास घटी घटना

Gridih News : प्रतिनिधि, राजधनवार. धनवार-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर बिशनपुर के पास मंगलवार की देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही धनवार पुलिस सदलबल घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. मृतक की पहचान बिशनपुर निवासी गोविंद भुईयां (56 वर्ष) के रूप में की गयी है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लायी. इस संबंध में मृतक की पत्नी गौरा देवी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार गोविंद भुईयां मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे अपने घर के सामने मोटरसाइकिल से निकले ही थे कि मुख्य मार्ग से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. इधर, धनवार पुलिस ने बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है और मामले के अनुसंधान में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >