एक मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, बाइक व चोरी का मोबाइल बरामद

नगर थाना पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक नगर थानांतर्गत धरियाडीह का रहने वाला मो सरताज पिता मो अख्तर है.

गिरिडीह.

नगर थाना पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक नगर थानांतर्गत धरियाडीह का रहने वाला मो सरताज पिता मो अख्तर है. सरताज को नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात 11.30 बजे बस स्टैंड रोड से रंगेहाथ पकड़ा है. यह जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पचंबा निवासी सुमित मिंज नामक युवक बस स्टैंड की ओर से पैदल मोबाइल से बात करते हुए घर जा रहा था. बेवकूफ होटल के पास पहुंचते ही दो बाइक सवार सुमित का मोबाइल छीनकर भागने लगा. इसी बीच पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंच गयी और दोनों युवकों को पकड़ने के लिए खदेड़ा. इसी बीच एक युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया, जबकि सरताज पकड़ में आ गया. सरताज के पास से पुलिस ने सुमित से छीना हुआ मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक (जेएच 10 एएन 8168) बरामद की. बताया कि फरार दूसरे सदस्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >