Giridih News :नाबालिग के अपहरण मामले में एक गिरफ्तार

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपित खरगडीहा के युवक शब्बीर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपित खरगडीहा के युवक शब्बीर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि नाबालिग के परिजनों ने पिछले सप्ताह गिरिडीह कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल किया था. इसमें कहा गया था कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर जबरन शादी कर ली है. पीड़िता की मां के आवेदन पर कांड अंकित कर आरोपी को जेल भेज दिया. इधर, आरोपी युवक ने बताया कि वर्ष 2021 में हम दोनों ने प्रेम प्रसंग के बाद निकाह कर लिया था. पिछले एक वर्ष से हम दोनों के बीच निजी विवाद को लेकर नोकझोंक होने लगी. उसकी पत्नी अपने मायके आ गयी और पोक्सो एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज करा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >