Giridih News :अधिकारियों ने बागोडीह पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण

Giridih News :झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग की एक उच्चस्तरीय टीम ने शुक्रवार को सरिया प्रखंड के बागोडीह पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया. टीम में पंचायती राज विभाग के वरीय अधिकारी आदित्य रंजन, डीपीएम श्रीकांत प्रसाद व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संजय बरनवाल शामिल थे.

इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत में संचालित विकास योजनाओं, वित्तीय अभिलेख व प्रशासनिक कार्यों की जांच-पड़ताल की. मनरेगा, आवास व पेंशन योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित फाइलों व दस्तावेजों का टीम ने बारीकी से अवलोकन किया.

व्यवस्था की हुई सराहना

योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, पारदर्शिता व समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया गया. अधिकारियों ने पंचायत सचिवालय में उपलब्ध अभिलेखों, विभिन्न प्रकार की पंजी एवं ऑनलाइन प्रविष्टियों का मिलान कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. जांच के दौरान अधिकांश कार्य संतोषजनक पाये जाने पर टीम ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मियों की सराहना की. अधिकारियों ने कहा कि बागोडीह पंचायत में योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जा रहा है, जो अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकता है.

उउवि, आंगनबाड़ी केंद्र व आयुष्मान मंदिर का लिया जायजा

टीम ने बागोडीह के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी दौरा किया. विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था, उपस्थिति पंजी एवं आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया. आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जा रहे पोषहार, साफ-सफाई एवं अभिलेखों की जांच की गयी. वहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता व मरीजों की उपचार व्यवस्था की जानकारी ली. सभी डगहों की व्यवस्था से अधिकारी संतुष्ट नजर आये और संबंधित कर्मियों को इसी तरह कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर मुखिया धनेश्वर साव, पंचायत सचिव दिया किरण, सभी वार्ड सदस्य, प्रज्ञा केंद्र संचालक सिकंदर शर्मा, पंचायत सहायक सकलदेव यादव, फणिभूषण यादव, नैना कुमारी, ललन कुमार, दिनेश मिस्त्री, धर्मेंद्र सिंह, संजू सिंह समेत अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >