Giridih News :जमीनी स्तर पर कार्य करें अधिकारी : डीसी

Giridih News :समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी), सीएसआर व अनटाइड फंड से संबंधित बैठक हुई. डीसी ने डीएमएफटी से क्रियान्वित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से निर्धारित समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

डीसी ने बैठक कर सीएसआर, डीएमएफटी के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की

समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी), सीएसआर व अनटाइड फंड से संबंधित बैठक हुई. डीसी ने डीएमएफटी से क्रियान्वित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से निर्धारित समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया. डीसी ने अब तक चयनित योजनाओं के साथ-साथ उनकी कार्य प्रगति की जानकारी ली. कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को अविलंब पूर्ण करायें, ताकि सभी कार्याें का जिलास्तर से निरीक्षण किया जा सके. इसके अलावा उन्होंने सीएसआर व अनटाइड फंड के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया.

स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधित योजनाओं को दें प्राथमिकता

डीसी ने कहा कि सीएसआर मद का इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में प्राथमिकता देने पर जोर दिया. कहा कि सीएसआर मद का ठीक से उपयोग करे. उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विकास योजनाओं के कार्यों पारदर्शिता लाने तथा गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि डीएमएफटी के तहत प्रभावित क्षेत्रों के बेहतर विकास हेतु जितने भी योजनाओं का चयन किया जाता है, खनिज प्रभावित क्षेत्रों में वहां के परिवेश के अनुसार काम और क्षेत्र का विकास हो. डीएमएफटी की राशि पेजलापूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, महिला शिक्षा आदि पर खर्च की जाये. योजनाओं का चयन ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से करें. बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी, विभिन्न कंपनी के प्रतिनिधि के अलावा संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी के सभी अधिकारी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >