Giridih News :अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लायें : विधायक

Giridih News :विधायक डॉ मंजू कुमारी ने सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड व अंचल के अधिकारियों की मौजूदगी में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. 92 आवेदन मिले, इसमें 36 का निष्पादन कर दिया गया.

विधायक डॉ मंजू कुमारी ने सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड व अंचल के अधिकारियों की मौजूदगी में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. गनियाडीह के नरेश वर्मा, जरसोती के सुंदर महतो, महादेव महतो, चंपा देवी व कंचन देवी ने जमीन से संबंधित मामला रखा. रेंबा की मालती देवी, फतहा की चंचला देवी व खरगडीहा की फातमा खातून ने अपनी समस्या रखी. विधायक ने अधिकारियों को अपनी पुरानी कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत दी और जनसमस्याओं को दूर करने के प्रति गंभीरता दिखाने को कहा. बीडीओ अमलजी ने कहा कि पूर्व की बैठक में 92 समस्याओं से जुड़े आवेदन आये थे, जिसमें 36आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है. मौके पर प्रदीप सिंह, राजेंद्र प्रसाद राय, साहेब महतो, गंगाधर प्रसाद, दशरथ वर्मा, अशोक सिंह, अजय वर्मा, प्यारी राणा, सुमन कुमार, गोपालकृष्ण पांडेय, पप्पू वर्मा, अरमेंद्र कुमार के अलावे भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. जनता दरबार के बाद विधायक ने जमुआ जेएसएफसी के गोदाम का निरीक्षण किया. इसमें वहां व्याप्त गंदगी व वर्षों से सड़ रहे चावल, चीनी, गेहूं, नमक व चना को देख एमओ व एजीएम को कड़ी फटकार लगायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >