Giridih News :पोषण पखवारा का आयोजन

Giridih News :मधुबन पंचायत के विरनगड्डा ग्राम के आगंनबाड़ी केंद्र के प्रागंण में शनिवार को पोषण पखवारा सप्ताह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता सेविका ममता सिन्हा ने की.

मधुबन पंचायत के विरनगड्डा ग्राम के आगंनबाड़ी केंद्र के प्रागंण में शनिवार को पोषण पखवारा सप्ताह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता सेविका ममता सिन्हा ने की. कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती महिला व धातृ महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. सेविका ममता सिन्हा ने गर्भवती महिला व धातृ महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान रखने को कहा. वहीं 0 माह से छह माह तक के बच्चों के लिए मां का दूध अमृत के समान होता है. मौके पर सहायिका उर्मिला देवी, सहिया पूनम देवी, सहिया संगीता देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >