Giridih News :झारखंड गठन के बाद भी जोरासिमर के लिए नहीं बनी पक्की सड़क

Giridih News : झारखंड गठन के बाद आम लोगों में विकास की उम्मीद जगी थी. कुछ क्षेत्रों में विकास भी हुआ, लेकिन कई इलाके आज भी पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा जैली मूलभूत सुविधाओं से वंचित है.

कुछ ऐसा ही मामला प्रखंड के बुधूडीह पंचायत में नजर आ रहा है. यहां आज तक ना सड़क बनी और ना ही पुल. इसके अभाव से जोरासिमर गांव के लोग परेशान हैं. बुधूडीह पंचायत मुख्यालय में पंचायत भवन, आदर्श उवि, मध्य विद्यालय, ग्रामीण बैंक, पैक्स, आयुष्मान आरोग्य केंद्र व मुख्य बाजार है. यहां क्षेत्र के ग्रामीणों का प्रतिदिन आना-जाना होता है. बुधूडीह से जोरासिमर के बीच करीब दो किमी तक कच्ची सड़क है. जोरासिमर नदी पर पुल भी नहीं बना है.

नदी में मिट्टी मोरम डालकर करते हैं

आवाजाही

ग्रामीणों की मानें, तो नदी में मिट्टी-मोरम डालकर किसी तरह आवाजाही कर रहे हैं. लेकिन, बारिश होने पर काफी मुसीबत होती है. कच्ची सड़क होने के कारण स्कूली बच्चे कच्ची व ऊबड़-खाबड़ सड़क से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से बुधूडीह से जोरासिमर तक सड़क व नदी पर पुल निर्माण की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >