वज्रपात की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, झोपड़ी के पास मिला शव

निमियाघाट थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. चरवाहों ने शव को देखा और ग्रामीणों को सूचित किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी में गुरुवार को बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक नगरी और रतीडीह के बीच झोपड़ी बनाकर अकेले रहता था. घटना के बाद काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी. झोपड़ी के पास शव पड़ा रहा.

चरवाहों ने देखा शव

बताया गया कि बारिश के दौरान वज्रपात की घटना हुई. उस समय झोपड़ी के आसपास कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था. इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ चरवाहों की नजर झोपड़ी के पास पड़े शव पर पड़ी. उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान की.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. बताया गया कि मृतक नगरी और रतीडीह के बीच बनी झोपड़ी में अकेले रहता था. आसपास कोई व्यक्ति नहीं होने के कारण वज्रपात की घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >