Giridih News: पहिये में साड़ी फंसने से बाइक से गिरी महिला, मौत

Giridih News: सदर अस्पताल के जाने के बाद चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव को घर ले गए. मृतका के पति धर्मेंद्र राय ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता देवी को लेकर बाजार जा रहे थे. इसी बीच साड़ी का पल्लू बाइक के चक्के में फंस गया.

पचंबा थाना क्षेत्र के धोबिया आहरी के धर्मेंद्र राय की पत्नी सुनीता देवी की शनिवार को बाइक से गिरने से मौत हो गयी. सदर अस्पताल के जाने के बाद चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव को घर ले गए. मृतका के पति धर्मेंद्र राय ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता देवी को लेकर बाजार जा रहे थे. इसी बीच साड़ी का पल्लू बाइक के चक्के में फंस गया. इस वजह से वह गिर गयी. सड़क पर गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून भी बहने लगा. उन्हें उठा कर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां पर चिकित्सकों ने भी इन्हें मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >