Giridih News: संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

Giridih News: घोड़थंभा ओपी क्षेत्र की बल्हरा पंचायत के जुड़मा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की ससुराल में मौत हो गयी. वहीं मृतका के मायके वालों ने साजिश के तहत जहर खिला कर हत्या जहरखुरानी का आरोप लगाते हुए ओपी को आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नवविवाहिता फूलमणि मरांडी(21 वर्ष)), पति गोविंद सोरेन अपने ससुराल के कमरे में मृत अवस्था में पायी गयी. इस दौरान ससुराल में पति समेत सभी परिजन मौजूद थे. सूचना के बाद महिला के मायके हीरोडीह थाना क्षेत्र के हतगढ़ दीघा गांव से मृतका के पिता बिशन मरांडी समेत अन्य पहुंचे और हो-हल्ला करने लगे.

समझौते की भी चली बात

हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों में समझौते की बात भी चली, परंतु उसी दौरान मामला बढ़ गया और सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को जब्त कर लिया. इधर, मृतका के भाई जारी मरांडी ने घटना के संबंध में पुलिस को दिये आवेदन में ससुराल पक्ष के लोगों पर साजिश कर जहर खिला कर बहन की हत्या कर देने का आरोप लगाया है.

शादी की शुरुआत से चल रहा है विवाद

बताया कि एक वर्ष पूर्व ही दान दहेज देकर विवाह किया था, परंतु शुरू से लड़ाई-झगड़ा चल रहा था. कई बार सुलहनामे का प्रयास किया गया है, परंतु बहन के ससुराल पक्ष के लोग समझने को तैयार नहीं थे. कहा कि उन्हें बहन के बेहोश हो जाने की सूचना देकर बुलाया गया और जब पहुंचे तो उसे मृत अवस्था में पाया. मामले के संबंध में इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >