Giridih News :शांतिपूर्वक व कदाचारमुक्त हुई नीट यूजी की परीक्षा

Giridih News : गिरिडीह जिले में नीट यूजी की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक व कदाचारमुक्त संपन्न हुई. जिले के तीन केंद्रों में 1451 अभ्यर्थियों में 98.13 प्रतिशत उपस्थित रहे.

जिले में एचई हाई स्कूल, पचंबा हाई स्कूल और सर जेसी बोस सीएमएसओई में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. निष्पक्ष व कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की थी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व अभ्यर्थियों की जांच की जा रही थी. वहीं, जिला प्रशासन ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की थी, जहां से पूरे परीक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही थी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी थी.

डीसी ने लिया जायजा

इधर, डीसी रामनिवास यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने केंद्र अधीक्षकों व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. डीसी ने कहा कि नीट यूजी जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा के संचालन में पारदर्शिता व निष्पक्षता अत्यंत आवश्यक है.

98.53 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित

इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किये गये हैं. जिले में कुल 1451 अभ्यर्थियों में से 98.13 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज करायी. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने अभ्यर्थियों से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें शुभकामना दी. मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी, एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीएसओ गुलाम समदानी, डीइओ वसीम अहमद, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >