Giridih News :राष्ट्रीय पोषण माह की शुरूआत, अधिकारियों को दिलायी गयी शपथ

Giridih News :केंद्र प्रायोजित पोषण अभियान के तहत गुरुवार को समाहरणालय से डीडीसी स्मृता कुमारी ने राष्ट्रीय पोषण माह 2025 की शुरुआत की. सभी अधिकारियों को पोषण माह की शपथ दिलायी.

इस दौरान डीडीसी ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 16 अक्तूबर तक चलेगी. राष्ट्रीय पोषण माह का इस वर्ष की थीम मोटापा कम करना, चीनी, नमक और तेल का कम सेवन, प्रारंभिक बाल्यावस्या देखभाल और शिक्षा, पोषण भी पढ़ाई भी, वृद्धि निगरानी, एक पेड़ मां के नाम, पोषण में पुरुष को मुख्यधारा में शामिल करना, लोकल फॉर वोकल के तहत रोज के खाने में स्थानीय भोजन को बढ़ावा देना है.

विभागीय कैलेंडर के अनुसार होंगे

कार्यक्रम

उन्होंने जानकारी दी कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये कैलेंडर के अनुसार पूरे माह आंगनबाड़ी केंद्र, परियोजना व जिलास्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. पोषण माह के माध्यम से लोग साफ-सुथरा व पोषण युक्त भोजन ग्रहण करने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक, पोषण अभियान, पोषण समन्वयक तथा सभी परियोजना की 50 पर्यवेक्षिका की उपस्थिति थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >