Giridih News :जिला कांग्रेस कार्यालय के नये भवन का नामकरण

Giridih News :कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय के नये भवन का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के नाम पर किया गया है. नये भवन का नाम राजीव भवन रखा गया है.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय के नये भवन का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम पर किया गया है. नये भवन का नाम राजीव भवन रखा गया है. वहीं, कांग्रेस कार्यालय के मुख्य द्वार का नाम पूर्व सांसद स्व. तिलकधारी प्रसाद सिंह द्वार रखा गया. उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को जिला कांग्रेस के नये कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया था. बाद में बैठक में निर्णय लिया गया था कि नये भवन का नाम राजीव भवन और मुख्य द्वार का नाम पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह द्वार रखा जाये, जिसका सभी ने समर्थन किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >