Giridih News :महिला का शव बरामदगी मामले में हत्या का केस

Giridih News :मुफस्सिल और बेंगाबाद थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गादी-जंगलपुर इलाके में गुरुवार की सुबह मिली अज्ञात महिला की लाश को लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. शव बरामदगी के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह जंगल के रास्ते गुजरने के दौरान लोगों को झाड़ियों के बीच एक महिला का निर्वस्त्र शव पड़ा हुआ मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जतायी है. कहा कि हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया. शव देखकर प्रतीत होता है कि मौत चार-पांच दिन पहले हुई होगी. शव से दुर्गंध आ रही थी और उस पर कीड़े भी लगे थे. जानवरों द्वारा शरीर को नुकसान पहुंचाए जाने का भी संदेह है. इससे शव की पहचान कठिन हो गयी है.

आसपास के थानों की रिपोर्ट की जांच जारी

इधर, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है. स्थानीय स्तर पर भी खोजबीन तेज कर दी गयी है. कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. पहचान और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >