Giridih News :मनरेगा कार्यों में देरी पर मुखिया संघ ने जतायी नाराजगी

Giridih News :धनवार प्रखंड में लंबित विकास कार्यों व जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान को लेकर धनवार मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ देवेंद्र कुमार के साथ बुधवार को बैठक की. इसमें बैठक में पंचायत स्तर पर चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं तथा विभागीय उदासीनता जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाये गये.

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कई महत्वपूर्ण योजनाएं कागजों तक सीमित रह जाती हैं, जबकि जमीनी स्तर पर उनका लाभ लोगों तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है. विशेष रूप से सड़क, जल निकासी, पेयजल, आवास योजना और मनरेगा कार्यों में देरी पर नाराजगी जतायी. मुखिया संघ के सदस्यों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के बार-बार आग्रह पर भी संबंधित विभाग अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं, जिससे आमलोगों को परेशानी हो रही है. प्रतिनिधियों ने पंचायतों में चल रही योजनाओं की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने, लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की.

समन्वय स्थापित कर काम में लायें तेजी

संघ के सदस्यों ने कहा कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो, तो विकास कार्यों में तेजी लायी जा सकती है. वहीं, बीडीओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पंचायतों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी लंबित योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे. भरोसा दिलाया कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा. विकास कार्यों की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंकर पासवान, बालमुकुंद यादव, सजरुल अंसारी, असगर इमाम, गौरवनारायण देव, भुनेश्वर साव, सहबान अंसारी समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >