Giridih News :हरा पेड़ काटने से मना करने पर हमला, मां-बेटा घायल

Giridih News :बेंगाबाद थाना क्षेत्र की गोलगो पंचायत के मंझलाटोल गांव में सामूहिक जमीन पर लगे हरे पेड़ को काटने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया. मां-बेटे की बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया. पीड़ितों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

आवेदन में अनीता देवी ने कहा है कि घर के पास वर्षों पुराना कटहल का पेड़ है. जिस जमीन पर पेड़ है, उस पर सभी गोतिया का हक है. इसके बाद भी अयोध्या सिंह जबरन गुरुवार की सुबह पेड़ को कटवा रहा था. सामूहिक हक की कटहल पेड़ को काटने का उसके पुत्र पप्पू सिंह ने मना किया तो अयोध्या सिंह पक्ष के लोग भड़क गये और उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी.

पुत्र की पिटाई होते देख पहुंची थी

महिला

पुत्र की पिटाई देख जब वह वहां पहुंची, तो उक्त पक्ष के लोगों ने उसपर साथ जानलेवा हमला कर दिया. लाठी से प्रहार करने के कारण उसका सिर फट गया. ग्रामीणों के जमा होने पर उक्त लोग वहां से चले गये. घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में करवाया गया. कहा है कि बिना आपसी सहमति और अंचल की अनुमति के ही हरे पेड़ को काटा जा रहा है. आवेदन मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >