Giridih News :श्री वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मना

Giridih News :पारसनाथ पर्वत में शनिवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के अवसर पर जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री वासुपूज्य स्वामी भगवान जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया. पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू चढ़ाया.

पारसनाथ पर्वत में शनिवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के अवसर पर जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री वासुपूज्य स्वामी भगवान जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया. इस दौरान सुबह में पर्वत पर बने टोंक व परिसर स्थल की साफ-सफाई कर विराजमान प्रभुजी के चरणपादुका का जल व पंचामृत से प्रक्षाल व अभिषेक कर शांतिविधान किया गया. इसके बाद पूजा-अर्चना करते हुए टोंक का परिदक्षणा देकर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया. आरती उतारी गयी. मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >