Giridih News : गिरिडीह. डीसी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आमजनों को आधार संबंधी सेवाएं सरल, सुलभ एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है. गिरिडीह के पुराना पुल स्थित ग्रामीण बैंक के समीप नया यूआइडीएआइ ने आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू किया है. मौके पर डीसी ने कहा कि डिजिटल सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.
तकनीकी समस्याओं का समाधान :
इस केंद्र के शुरू होने से अब जिले के लोगों को इस केंद्र से गिरिडीह के लोगों को स्थानीय स्तर पर डिजिटल सुविधाएं मिल सकेंगी. लोगों को आधार कार्ड बनवाने, नाम सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट, पता संशोधन सहित अन्य तकनीकी सेवाओं के लिए दूर-दराज के कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. नये आधार सेवा केंद्र में प्रतिदिन 200 से अधिक लोगों के आधार कार्ड बनाने एवं नाम परिवर्तन करने की क्षमता विकसित की गयी है. त्वरित एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराने को लेकर केंद्र में प्रशिक्षित तकनीकी कर्मी तैनात किये गये हैं. यहां आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों, वृद्धजनों, महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी.
अपडेट सुविधाएं होंगी उपलब्ध :
डीसी ने कहा कि डिजिटल सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. आधार आज हर सरकारी योजना, बैंकिंग सेवा, छात्रवृत्ति, पेंशन एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है. ऐसे में जिले में आधुनिक एवं व्यवस्थित आधार सेवा केंद्र लोगों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा. केंद्र में आधार संबंधी बायोमीट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर लिंक, जन्मतिथि सुधार, पता संशोधन, ई-आधार डाउनलोड, फोटो अपडेट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.