Giridih News :बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विधायक ने बांटी मिठाई

Giridih News :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक डॉ मंजू कुमारी के नेतृत्व में जमुआ चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी जतायी.

विधायक ने कहा आज का दिन लोकतंत्र की जीत का दिन है. पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के आतंक और तानाशाही वाले शासन से खुद को मुक्त कर लिया है. बंगाल अब तुष्टीकरण और हिंसा की राजनीति से बाहर निकलकर विकास के पथ पर अग्रसर होगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद यादव, राजेंद्र राय, साहेब महतो, अजय वर्मा, अमरेंद्र कुमार, बिनय राय, अभिषेक कुमार राय, अक्षय अग्रवाल आदि मौजूद थे.

असम, पश्चिम बंगाल व पुडुचेरी में बहुमत पर भाजपा ने बांटी मिठाई

असम, पश्चिम बंगाल एवं पांडेचेरी में प्रचंड बहुमत पर भाजपा ने सोमवार को अहिल्यापुर मंडल में मिठाई बांटकर खुशियां मनायीं. इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और ग्रामीणों के बीच मिठाई एवं मूढ़ी बांटी. मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार हाजरा, अहिल्यापुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह, सुरेंद्र लोहानी, राजू कुमार मंडल, रघुनंदन गोस्वामी, सत्यनारायण यादव, द्वारिका मालाकार, शंकर सिंह, संजय राम, लाछो हाजरा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डुमरी में कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार4. गिरिडीह. 113. जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ताडुमरी. डुमरी प्रखंड के भाजपाइयों ने भी जश्न मनाया. भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया. सुरेंद्र ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2029 के चुनाव में डुमरी सहित पूरे झारखंड में कमल खिलेगा. दीपक श्रीवास्तव, अर्जुन यादव, रवि रजक, जीतू रजक, नंदकिशोर महतो, ढुलेश्वर साव, रोहित पंडित, लखेंद्र पंडित, अजय यादव, विकी कुमार, प्रकाश गौश्वामी, सुनील साव, संतोष साव, अशोक गुप्ता, राजकुमार बारवाल, सुनील माथुर, रघु साव सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >