कर्णपुरा पंचायत के एक गांव से फरार नाबालिग को बेंगाबाद पुलिस ने पटना से सकुशल बरामद कर लिया. देर शाम उसे थाना लाने के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. बताया जाता है कि 17 अगस्त को नाबालिग छात्रा के पिता मजदूरी करने गिरिडीह गये थे.
इस बीच उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि बेटी काफी देर से घर नहीं आयी है. खोजबीन के क्रम में पता चला कि एक मोबाइल धारक से उसकी बेटी बातचीत करती थी. परिजनों ने उक्त मोबाइल धारक पर बेटी को गलत नियत से लेकर भागने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया था.
इधर मामले की जांच पड़ताल करते हुए बेंगाबाद पुलिस पटना पहुंची जहां से नाबालिग को सकुशल बरामद कर थाना लाया गया.
