Giridih News :ग्रामीण बैंक में मनचलों का उत्पात, पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के चुंगलो स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा परिसर में गुरुवार को तीन मनचले युवकों ने जमकर उपद्रव मचाया. बैंक के कामकाज में बाधा डालने और माहौल खराब करने के आरोप में पुलिस ने तीनों युवकों विक्रम शर्मा, पिता मुंशी शर्मा ,विक्की शर्मा, पिता लालो राम एवं एक अन्य को हिरासत में ले लिया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन युवक बैंक के भीतर दाखिल हुए और बेवजह शोर-शराबा करने लगे. बैंक कर्मियों ने उन्हें शांत रहने और नियमों का पालन करने को कहा, तो वे उग्र हो गये और अभद्र व्यवहार करने लगे. युवकों की इस हरकत से कुछ समय के लिए बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप हो गया.

बैंक प्रबंधक ने पुलिस को दी सूचना

बैंक प्रबंधक विपिन कुमार नेतत्काल जमुआ थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी. मौखिक शिकायत में प्रबंधक ने कहा कि गुरुवार तीन बजे लंच के बाद बैठे थे कि इन युवकों ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को भी चुनौती दी. बैंक सखी से भी बदतमीजी की. चुंगलो सीएसपी संचालक मनोज कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की करने लगे. समझाने का प्रयास करने वालों को जान से मारने की धमकी देने लगे. मुखिया विकास कुमार मंडल के साथ भी नोकझोंक की.

पुलिस ने की कार्रवाई

जमुआ थाना के सअनि वेदप्रकाश पांडेय सदल-बल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बैंक परिसर की घेराबंदी कर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया. थाना प्रभारी ने कहा प्रबंधक की शिकायत पर तीन युवकों को पकड़ लिया गया है. किसी को भी सार्वजनिक संस्थान की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जायेगी. तीनों से पूछताछ जारी है और उचित कानूनी धाराएं लगायी जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >