Giridih News :32 पेट्रोलिंग गाड़ियों को मंत्री सुदिव्य सोनू ने दिखायी हरी झंडी
Giridih News :गिरिडीह शहर के बड़ा चौक में शुक्रवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह जिले को मिले 32 नये पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
Giridih News :32 पेट्रोलिंग गाड़ियों को मंत्री सुदिव्य सोनू ने दिखायी हरी झंडी
मौके पर डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार भी मौजूद थे. मौके पर मंत्री श्री सोनू ने कहा कि इन पेट्रोलिंग वाहनों के शामिल होने से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.
सरकार सुरक्षा को लेकर गंभीर
मंत्री ने कहा कि नये वाहनों से शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ेगी, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा. राज्य सरकार आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसी दिशा में लगातार संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं. कहा कि वाहनों के जरिये पुलिस समय पर घटनास्थल तक पहुंच सकेगी और आम जनता में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी. इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने में ये वाहन अहम भूमिका निभायेंगे. पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने बताया कि सभी पेट्रोलिंग वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया जायेगा, ताकि संवेदनशील इलाकों में निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.