Giridih News :राणाडीह के प्रवासी मजदूर की लद्दाख में मौत

Giridih News : तिसरी प्रखंड की खटपोंक पंचायत के राणाडीह गांव के एक प्रवासी मजदूर की मौत लद्दाख में हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया. वहीं, परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है.

बताया जाता है कि राणाडीह के सुधीर रविदास का 20 वर्षीय पुत्र विक्रम रविदास घरवालों के मना करने के बावजूद चार दिन पहले ही काम करने के लिए लद्दाख चला गया था. रविवार की सुबह लद्दाख के एक होटल में काम करने के दौरान उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और कुछ ही देर के बाद उसकी मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार विक्रम ने खुद ही लद्दाख जाने का निर्णय लिया था. उसके दादा कैलाश रविदास ने बताया कि घरवालों ने उसे वहां जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना और चार दिन पहले ही गांव से चला गया.

राजस्थान से वापस लौटने के क्रम में प्रवासी मजदूर लापता

देवरी थाना क्षेत्र के पूरनाबथान (चतरो) गांव का प्रवासी मजदूर राजस्थान से वापस लौटने के क्रम में गायब हो गया है. इससे परिजन में चिंतित हैं. गायब प्रवासी मजदूर की मां यशोदा देवी ने रविवार को बताया कि लगभग चार माह पूर्व उसका 36 वर्षीय बेटा बाजो तुरी को गांव के ही एक युवक अपने साथ राजस्थान मजदूरी के लिए ले गया था. 25 अप्रैल को उसकी भतीजी की शादी थी. इसमें शामिल होने के लिए जब परिजनों ने उसे बुलाने के लिए साथ गये युवक से फोन पर संपर्क किया, तो युवक ने बताया कि 22 अप्रैल को ही बाजो घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ लिया है. इधर, काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा है, जिससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं. परिजनों का कहना है कि युवक के पास मोबाइल फोन भी नहीं है. इसलिए उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है. यशोदा के मुताबिक पुत्र के गायब होने की सूचना देवरी थाना में दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >